पढ़ाई न करने पर बड़े भाई द्वारा पीटे जाने से ओडिशा में 21 साल के छात्र की हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, भुवनेश्वर (ओडिशा) में कथित रूप से पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने पर बड़े भाई की पिटाई से 21-वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, मृतक बीएड का छात्र था और 25-वर्षीय भाई द्वारा पीटे जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जुर्म कुबूलने के बाद बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।