सोनभद्र (यूपी) में रामनरेश नामक 45-वर्षीय शख्स की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी व दामाद समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति के अफेयर से परेशान थी इसलिए उसने दामाद को ₹50,000 की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। 25 जनवरी को रामनरेश का शव मिला था।