हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में पति को किडनी बेचने के लिए मजबूर करने के बाद एक महिला रुपए लेकर प्रेमी संग फरार हो गई है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिला ने गरीबी और बेटी की पढ़ाई-शादी का हवाला देकर पति पर ₹10 लाख में किडनी बेचने का दबाव बनाया। बकौल शख्स, महिला ने तलाक-पेपर भेजने की बात कही है।