पति की कातिल पत्नी व प्रेमी को उम्रकैद, बेटा बोला था- पापा को चाकू से काटा, मम्मी साथ में थी
कानपुर में अवैध संबंधों के चलते 2023 में पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी (अनस) को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और ₹25000–25000 जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। मृतक के बेटे ने बताया था कि उसके पापा को गाड़ी से जंगल ले जाकर अनस ने चाकू से काटा था जबकि उसकी मां साथ में बैठी थी।