पति की कब्र के बगल में कल दफनाया जाएगा बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा ज़िया का पार्थिव शरीर
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बताया है कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पति जियाउर रहमान की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 3-दिन के राजकीय शोक और एक दिन के आम अवकाश की घोषणा की। ज़िया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।