inshorts

पति को परिवार वालों से संबंध तोड़ने के लिए मजबूर करना क्रूरता है: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक कपल के विवाह को समाप्त करने के फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा है कि पति पर परिवार के सदस्यों से संबंध तोड़ने का दबाव बनाना क्रूरता है। हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका खारिज कर बताया कि वह पति पर विधवा मां व तलाकशुदा बहन से अलग रहने का दबाव बना रही थी।