केरल के पिरावोम में बुधवार को एक महिला ने 40 फीट गहरे कुएं में गिरे अपने पति को डूबने से बचा लिया। दरअसल, पति को बचाने के लिए महिला रस्सी के सहारे कुएं में कूद गई और मदद पहुंचने तक पति को पकड़कर डूबने से बचाए रखा। रस्सी को ज़ोर से पकड़ने से महिला के हाथ ज़ख्मी हो गए थे।