पति के मुकदमे में इज़रायली PM की पत्नी ने गवाह को धमकाया, जांच शुरू

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार से जुड़े एक मुकदमे में मुख्य गवाह को धमकाने के आरोप में उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक टीवी शो में आरोप लगाए गए थे कि सारा ने पति के मुकदमे के मुख्य गवाह को धमकाने की कोशिश की थी।