पति की मौत के बाद यूपी में महिला ने प्रधान पद से दिया इस्तीफा, जॉइन की सफाईकर्मी की नौकरी

सहारनपुर (यूपी) में गीता देवी नामक महिला ने अपने पति की मौत के बाद प्रधान पद से इस्तीफा देकर सफाईकर्मी की नौकरी जॉइन कर ली है। गीता के पति सफाईकर्मी थे और उन्हें मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी मिली है। गीता ने कहा, "मेरे बच्चे अभी छोटे हैं...उनकी परवरिश के लिए नौकरी ज़रूरी है...इसलिए मुझे यह फैसला ज़रूरी लगा।"