पति के सामने चाकू की नोक पर 27 वर्षीय महिला का तमिलनाडु में किया गया गैंगरेप

तिरुपुर (तमिलनाडु) में बिहार के 3 मज़दूरों ने ओडिशा की 27-वर्षीय महिला का चाकू की नोक पर उसके पति के सामने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। बकौल पुलिस, महिला का पति नौकरी की तलाश में उसे व बेटे को लेकर तिरुपुर पहुंचा था और मज़दूर उन्हें नौकरी दिलाने का वादा कर अपने किराए के मकान में ले गए थे।