पति के सेल्फी न लेने पर नाराज़ पत्नी ने एमपी में मांगा तलाक, जज ने दिया सेल्फी लेने का आदेश

मंदसौर (एमपी) में एक महिला ने पति के सेल्फी न लेने पर नाराज़ होकर तलाक की अर्ज़ी लगा दी। दरअसल, महिला मायके चली गई थी और 4 साल से ससुराल नहीं लौट रही थी। जज ने पति को मंदिर जाकर पत्नी के साथ सेल्फी लेने का आदेश दिया और सेल्फी लिए जाने के बाद महिला खुश होकर ससुराल लौट आई।