पता करें कितने मंदिरों को सरकार ने नियंत्रण में लिया है: बांके बिहारी मंदिर समिति की आपत्ति पर SC

बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन समिति ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यूपी सरकार एक असंवैधानिक अध्यादेश के ज़रिए विकास योजना की आड़ में निजी तौर पर मंदिर को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है। सुनवाई स्थगित करते हुए कोर्ट ने कहा कि पता लगाएं कि भारत में कितने मंदिरों का राज्य सरकारों ने अधिग्रहण किया है।