पति ने कराया पिता का इलाज तो पिघला दहेज का केस करने वाली पत्नी का मन, कोर्ट में लगाया गले
एक वीडियो ऑनलाइन वायरल है जो दिल्ली की शिखा सिंह और उनके पति का बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिखा ने पति पर दहेज का केस दर्ज कराया था लेकिन जब उनके पिता की हालत बिगड़ी तो पति ने उनका इलाज कराया जिसके बाद कोर्ट में तारीख पर पहुंची शिखा ने पति को गले लगा लिया।