पति ने बेडरूम और बाथरूम में लगाए कैमरे, बहन के कहने पर वीडियो बनाकर पत्नी को किया ब्लैकमेल
आगरा (यूपी) में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी ननद के कहने पर पति ने बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगवाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया है। महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।