महाराष्ट्र की एक महिला अधिकारी ने अपने पति पर निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए बेडरूम व बाथरूम में खुफिया कैमरे लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुरालवालों ने कार की किस्तें चुकाने के लिए मायके से ₹1.5 लाख लाने को कहा और इनकार करने पर उससे मारपीट की।