पता नहीं था FIFA WC में 5 जुलाई को अप्रैल फूल मनाते है: बालोगन का बैन हटने पर बेल्जियम के कोच
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दखल के बाद फीफा द्वारा अमेरिका के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगन का बैन हटाए जाने पर बेल्जियम के कोच रूडी गार्सिया ने तंज़ कसते हुए कहा, "मुझे नहीं पता था कि फीफा विश्व कप में अब 5 जुलाई को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है।" गौरतलब है, बेल्जियम फुटबॉल महासंघ ने फैसले का विरोध किया है।