पति शादी में नहीं ले गया तो यूपी में बीवी ने लगाई फांसी, ट्रेन के आगे कूदकर शौहर ने भी दी जान

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिजनौर (यूपी) में शादी में शामिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद एक कपल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, तैयार होने के बजाय पति के शराब के नशे में धुत होने पर पत्नी ने फांसी लगा ली। इसके बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।