पति से अलग रह रही महिला के अगर अवैध संबंध हैं तो वह गुज़ारा भत्ता पाने की हकदार नहीं: हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है, "अगर कोई महिला पति से अलग रह रही है और अन्य शख्स से उसके अवैध संबंध हैं तो वह पति से गुज़ारा भत्ता पाने की हकदार नहीं होगी।" एक शख्स ने पत्नी को ₹10,000/माह देने के निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चैलेंज किया था जिसकी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी की।