पति सब्ज़ी नहीं लाया तो बिहार में डांसर पत्नी ने की खुदकुशी, शव के पास रोती मिली 2 साल की बेटी
भोजपुर (बिहार) में एक डांसर ने कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, डांसर के शव के पास उसकी 2 वर्षीय बेटी रोती मिली जबकि पति फरार है। मृतका की मौसी ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था और रविवार रात उसका पति बाज़ार से सब्ज़ी नहीं लाया था जिसको लेकर झगड़ा हुआ था।