पता होता फीस इतनी बढ़ेगी तो दूसरा बच्चा नहीं करती: स्कूलों की 'महंगी' फीस पर दिल्ली की महिला

'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिल्ली की एक महिला स्कूलों की 'महंगी' फीस को लेकर अपना दर्द बयां कर रही है। उसने कहा, "मेरे 11-वर्षीय बेटे को उसके दोस्त बुली करते हैं कि 'तेरे पापा फीस नहीं दे सकते'?...मुझे पता होता कि फीस इतनी बढ़ेगी तो दूसरा बच्चा पैदा ही नहीं करती।"