संगरूर (पंजाब) में अपने घर पर पतंग उड़ाते हुए हरजोत सिंह नामक 12-वर्षीय बच्चा तीसरी मंज़िल से गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। छठी क्लास में पढ़ने वाला हरजोत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बच्चे को तुरंत नज़दीकी निजी अस्पताल ले जाया गया था और फिर पटियाला के अस्पताल ले जाते हुए उसने दम तोड़ा।