inshorts

पतंजलि ने अपने सभी उत्पादों की कीमतों में कटौती का किया एलान

जीएसटी दरों में कटौती के बाद योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि ने घी और टूथपेस्ट समेत सभी उत्पादों की कीमतों में कटौती का एलान किया है। इसके तहत दंत कांति नैचुरल टूथपेस्ट (200 ग्राम) की कीमत में ₹14, न्यूट्रेला चंक्स (1 किलो पैक) की कीमत में ₹20 और 900 एमएल घी (गाय) की कीमत में ₹49 की कटौती हुई है।