योगगुरु रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.25 प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के बोर्ड ने 26 नवंबर 2026 को हुई बैठक में इसे मंज़ूरी दी। पात्र शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड डेट 11 दिसंबर 2026 तय की गई है और भुगतान 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।