पत्तागोभी में क्या सच में होता है कीड़ा या यह है केवल भ्रम? जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस
एम्स के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, मेडिकल साइंस में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि पत्ता गोभी में कोई कीड़ा होता है जो दिमाग में चला जाता है। बकौल डॉक्टर, ज़मीन पर उगने वालीं सब्ज़ियों में टी. सोलियम नामक पैरासाइट हो सकता है लेकिन यह तब होता है जब कोई संक्रमित जानवर उसपर मल-मूत्र कर देता है।