पत्नी 5:17 पर निकली, 3 मिनट बाद आया जिम ट्रेनर; गाज़ियाबाद में पति की हत्या की साजिश का वीडियो वायरल
गाजियाबाद में पति की हत्या की साजिश के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिखा कि आरोपी पत्नी प्रिया सुबह 5:17-बजे घर से निकली जिसके 3-मिनट बाद उसका प्रेमी जिम ट्रेनर घर में घुसा। आरोप है कि उसने प्रिया के पति शशांक पर चाकू से 12-हमले किए। भाग रहे जिम ट्रेनर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा।