पत्नी के 'नागिन' बनकर डराने का पति का दावा पुलिस जांच में निकला झूठा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले के महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के एक व्यक्ति ने ज़िलाधिकारी से शिकायत की है कि उसकी पत्नी रात में 'नागिन' बनकर उसे डराती है। पुलिस ने बताया कि जांच में यह शिकायत झूठी पाई गई है और अब झूठी शिकायत करने के लिए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।