inshorts

पत्नी के कहने पर क्रिकेट के विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक की बल्ले से पीट-पीटकर की गई हत्या

बैतूल (एमपी) में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक की दो युवकों ने हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, युवक अपनी पत्नी के कहने पर विवाद शांत कराने पहुंचा था जहां उस पर क्रिकेट के बल्ले और डंडों से हमला किया गया। युवक की दो साल पहले शादी हुई थी।