पत्नी के चरित्र पर था शक, इंजीनियर ने पुणे में 3 वर्षीय बेटे की गला रेतकर की हत्या

पुणे (महाराष्ट्र) में एक 38-वर्षीय इंजीनियर माधव टिकटि को अपने 3-वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते अपने बेटे की हत्या की और शव को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, माधव दो महीने से बेरोज़गार था।