यूपी में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
हरदोई (उतर प्रदेश) में कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव मकान के पड़ोस में ही स्थित एक खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।