बस्ती (यूपी) में 21-वर्षीय युवक ने पत्नी व ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर ज़हरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने कहा, "खुशी (पत्नी), हम जा रहे हैं, ज़हर खा लिया, अब मुझे अकेला छोड़ दो।" युवक ने ससुरालवालों पर संपत्ति उनके नाम करने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया।