पत्नी के बिना इजाज़त मायके जाने पर यूपी के शख्स ने उसे थाने के सामने ले जाकर दिया तीन तलाक
मुरादाबाद (यूपी) में कथित तौर पर पत्नी के बिना इजाज़त मायके चले जाने से नाराज़ शख्स ने उसे थाने के सामने ले जाकर तीन तलाक दे दिया। सामने आए वीडियो में शख्स बुर्का पहने युवती को तीन बार 'मैं तुझे तलाक देता हूं' कहता दिखाई दिया। बकौल पुलिस, वीडियो में नज़र आ रहे युवक-युवती की तलाश की जा रही है।