पत्नी के बिना वीरेंद्र सहवाग की दिवाली? फोटो से दिखीं गायब तो लोगों ने पूछा- तलाक कंफर्म?
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दिवाली के मौके पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनकी पत्नी आरती अहलावत नज़र नहीं आ रही हैं। तस्वीरों में सहवाग के साथ उनकी मां और दोनों बेटे दिख रहे हैं। इन तस्वीरों पर कई यूज़र्स ने 'आपकी पत्नी कहां हैं?' और 'क्या तलाक सही में हो गया?' जैसे कमेंट्स किए।