पत्नी की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहे शख्स की यूपी में सड़क हादसे में हुई मौत

बरेली (यूपी) में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, बहराइच निवासी संजय पंजाब में काम करता था और वह अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनकर जल्दबाज़ी में बाइक से ही घर लौट रहा था।