पत्नी को मनाने के लिए शख्स ने ओडिशा में तय किया 175 किलोमीटर का सफर, सरेआम रेत दिया गला
ओडिशा के बालासोर में एक शख्स ने अपने से अलग रह रही पत्नी को मनाने के लिए लगभग 175 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार सरेआम उसका गला रेत दिया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है और महिला की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, शेख अमजद नामक आरोपी अपनी पत्नी से मिलने कटक से बालासोर आया था।