पत्नी के साथ केजरीवाल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, सीएम मान भी रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे।