पत्नी के सामने रोज ड्यूटी पर जाता था फर्ज़ी दारोगा, 5 साल तक माता-पिता को भी नहीं चला पता

अररिया (बिहार) में रणवीर कुमार नामक फर्ज़ी दारोगा गिरफ्तार हुआ जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठगे। बकौल रिपोर्ट्स, 5-वर्ष से फर्ज़ी दारोगा बनकर घूम रहे शख्स की पत्नी व माता-पिता को भी उसकी असलियत का पता नहीं था। आरोपी ने कहा कि 2018 में उसने दारोगा की परीक्षा दी थी लेकिन वह सफल नहीं हुआ।