पत्नी की हत्या के दोषी को UP में सुनाई गई उम्रकैद; जज बोले- पार्वती समान पत्नी को मार डाला

बरेली (यूपी) की एक अदालत के जज ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी श्रवण कुमार नामक शख्स को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। जज ने श्रवण से कहा, "पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है...स्वर्ग में भगवान इस रिश्ते को तय करते हैं...तुमने पार्वती समान पत्नी की हत्या कर दी। तुम्हारा जुर्म माफी के काबिल नहीं है।"