पत्नी की हत्या कर तमिलनाडु के शख्स ने किए शव के 8 टुकड़े, चरित्र पर करता था शक

तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु) में पत्नी की हत्या करने के बाद शव के 8 टुकड़े करने और उन्हें कृष्णागिरि के पास जंगल में अलग-अलग जगह ठिकाने लगाने के आरोप में 35-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसने झगड़े के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या की।