पत्नी केट के साथ भारत दौरे पर आएंगे यूके के प्रिंस विलियम

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन 17 नवंबर को 2026 के अर्थशॉट प्राइज़ समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई आएंगे। 2024 में केट को कैंसर होने की जानकारी सामने आने के बाद यह दोनों की पहली संयुक्त विदेश यात्रा होगी। गौरतलब है कि दोनों ने आखिरी बार 2016 में भारत का दौरा किया था।