गुरुग्राम के एक युवक ने अपनी 10-वर्षीय साली की गला दबाकर हत्या की और उसके शव को नाले में फेंक दिया। आरोपी के मुताबिक, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और ससुरालवाले भी उसकी बात पर ध्यान नहीं दे रहे थे जिससे युवक को बेइज़्ज़ती महसूस हुई और उसने बदला लेने के लिए साली की हत्या कर दी।