गाज़ियाबाद (यूपी) में एक महिला ने देर रात खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद पति की जीभ काटकर अलग कर दी। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों की शादी 10 महीने पहले हुई थी। घटना के बाद पड़ोसियों ने महिला को पीटकर कमरे में बंद कर दिया।