पत्नी ने पीछा कर ज्योतिषी पति को कार में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, युवती को सड़क पर पटका
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक महिला ने अपने ज्योतिषी पति को कार में गर्लफ्रेंड संग पकड़ लिया जिसके बाद सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। पत्नी ने पति की गाड़ी के शीशे तोड़े और उसकी कथित गर्लफ्रेंड को बालों से खींचकर सड़क पर पटक दिया। पति ने बचाने की कोशिश की तो उसने पति पर थप्पड़-चप्पल की बरसात कर दी।