पत्नी ने बोनट पर चढ़कर रुकवाई कार, नीचे उतरते ही कॉलर खींचकर पति को पीटा; मेरठ का है मामला
मेरठ (यूपी) की सड़क पर पति-पत्नी की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। महिला बीच सड़क पति की चलती कार के बोनट पर चढ़ गई थी जिसके बाद पति के गाड़ी रोकने पर उसने कॉलर खींचकर उसकी पिटाई कर दी। वहीं, इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।