पत्नी ने मुझ पर जादू टोना किया व मारने की कोशिश की: महाराष्ट्र में एक डिप्टी कलेक्टर

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में एक डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र कटके ने अपनी पत्नी, उसके मित्र, भाई, मां और नौकर पर जादू-टोना करने और ज़हर देकर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कटके ने पत्नी के दोस्त पर उन्हें पिस्टल दिखाने की शिकायत दर्ज कराई है।