पत्नी ने सुहागरात पर पति को बताई गर्भवती होने की बात, उसने UP में गला दबाकर की उसकी हत्या

बदायूं (यूपी) में एक नवविवाहिता की हत्या करने पर उसके 17-वर्षीय पति को हिरासत में लिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि युवती ने सुहागरात पर कहा कि वह 2.5-महीने की गर्भवती है। बकौल किशोर, उनका पहले से प्रेम संबंध था लेकिन उसने पहले प्रेग्नेंसी की जानकारी नहीं दी इसलिए उसे विश्वास नहीं हुआ कि बच्चा उसी का है।