इश्क में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने नशीली शराब पिलाई और कर दी हत्या
यूपी के बागपत में पुलिस ने खुलासा किया कि किसान प्रमोद (48) की हत्या उसकी पत्नी उर्मिला और उसके प्रेमी सिकंदर कश्यप ने मिलकर की। सिकंदर ने शराब में नशे की गोली मिलाकर प्रमोद को पिलाई, फिर बोतल से सिर पर वार कर हत्या की। शव गन्ने के खेत में फेंका। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया है।