पत्नी को गंदे इशारे कर रहा था, झारखंड में पति ने पड़ोसी को मार डाला; नदी में फेंकी लाश
झारखंड के चतरा में बुदल गंझू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बालदेव गंझू को शक था कि बुदल उसकी पत्नी को अश्लील इशारे करता है। 30 अक्टूबर को उसने बुदल की हत्या कर शव जयरूखरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 6 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद किया।