पत्नी से दुर्व्यवहार किया तो अंडमान जेल भेज देंगे, नहीं होगी बेल: घरेलू हिंसा केस पर SC

सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई के दौरान शख्स को फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर उसने अपनी पत्नी से दुर्व्यवहार किया तो उसे अंडमान जेल भेज दिया जाएगा। कोर्ट के अनुसार, यह भी आदेश दिया जाएगा कि कोई भी कोर्ट उसे ज़मानत ना दे। शख्स ने कोर्ट को शपथ-पत्र दिया कि वह दुर्व्यवहार नहीं करेगा।