पत्नी से परेशान इंजीनियर ने UP में की खुदकुशी, दोस्तों को वॉट्सऐप पर भेजा सुसाइड नोट

गाज़ियाबाद (यूपी) एक इंजीनियर ने पत्नी और ससुरालवालों से परेशान होकर ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। इससे पहले उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सुसाइड नोट भेजा। उसने सुसाइड नोट में लिखा, "मेरी अस्थियां गंगा में तब प्रवाहित करना…जब मेरी पत्नी और उसके परिवार को सज़ा मिल जाए।" शख्स की पत्नी समेत 6 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।