पत्नी-ससुर की प्रताड़ना से तंग पुलिसकर्मी ने बेंगलुरु में की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
बेंगलुरु में एक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है और उनका शव वर्दी में रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिसकर्मी की पहचान 34-वर्षीय एचसी थिप्पन्ना के तौर पर हुई है। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि ससुर ने उन्हें यह कहकर मरने को कहा कि बेटी 'उनके बिना बेहतर रहेगी'।